पट्टन घराने के जंगबाज योद्धा ठाकुर फौजख़ान यदुवंशी
बुन्देलखण्ड अहिरवाड़ा यदुवंशी क्षत्रपों का गढ़ _____________________________________ पट्टन घराने के जंगबाज योद्धा ठाकुर फौजख़ान यदुवंशी ----------------------------------- यदुकुल में एक से बढ़कर एक जांगबाज योद्धाओं और राजे रजवाड़ों ने जन्म लिया जिन्होंने मां भारती के स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया । आज जिन शूरमा की बात कर रहे हैं वे है बुन्देलखण्ड अहिरवाड़ा ( मधयप्रदेश) की धरती विदिशा के पट्टन के पुलैया गोत्रिय यदुवंशी क्षत्रिय घराने के वीर सपूत श्री श्री ठाकुर फौज़खान सिंह हैं जो ताउम्र हथियारबंद रहे। इनके बारे में फिलहाल बहुत ज़्यादा जानकारी तो नहीं हमारे पास लेकिन इनके माध्यम से हम आज कई ऐतिहासिक चीज़ों पर प्रकाश डालेंगे। ------------------- महाराजा प्रहलाद सिंह की वीर नस्ल पुलैया मध्य प्रदेश के शिवपुरी,विदिशा तक माइग्रेट कर गये और वहाँ पर कई जागीरों को स्थापित किया जिसमे सेमरी , खडोर, रामगढ़,थाना,नहरयाई,पट्टन, सहजाखेड़ी , दुनातर घराने आदि प्रमुख हैं। ---------------------------- महाराजा प्रहलाद सिंह के पीढ़ी में जन्मे नहरयाई जागीरदारी घराने के ...