यदुवंशी क्षत्रपों- राणाओं द्वारा स्थापित अहिरवाड़ा राज्य (बुन्देलखण्ड):- राणा रुद्रमूर्ति द्वारा स्थापित
यदुवंशी क्षत्रपों- राणाओं द्वारा स्थापित अहिरावड़ा राज्य (बुन्देलखण्ड):-
अहिरवाड़ा मध्य भारत या आधुनिक मध्य प्रदेश में पार्वती और बेतवा नदियों के बीच स्थित एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। अहिरवाड़ा राज्य भिलसा और झांसी शहरों के बीच स्थित था।
यदुवंशी आभीर क्षत्रप( यादव)अक्सर सौराष्ट्र के क्षत्रप शिलालेख में उल्लेखित होते रहे हैं जिनहोंने मथुरा, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक समेत समस्त भारत पर राज किया था। बाद की तारीख में इन्होंने बुन्देलखण्ड मध्य प्रदेश में अहिरवाड़ा की नींव रखी।
औरंगजेब के शासनकाल में, अहिरवाड़ा कुछ समय के लिए खींची राजपूत वंश के राजा धीरज सिंह के शासन के अधीन आ गया, जो ज्यादातर समय के लिए यदुवंशी आक्रमण को रोकने में ही व्यस्त रहा।
ऐतिहासिक रूप से, बाटक नगर (अहरोरा) व अहिरवाड़ा यदुवंशी राणाओं द्वारा स्थापित किए गए थे। राजा राणा रुद्रमूर्ति सिंह अभीर यहाँ के राजा हुआ करते थे तथा उसके बाद माधुरीपुत्र, ईश्वरसेन व शिवदत्त आदि मशहूर अभीर राजा हुये इनमें से कुछ कालांतर में राजपूत जाति में मिलते गए।
________________________________________________
राजा पूरनमल सिंह:
राजा पूरनमल 1714-1716 (ई) के दौरान अहिरवाड़ा क्षेत्र के एक क्षत्रिय यदुवंशी शासक थे।
1714 में, जयपुर के राजा जयसिंह मालवा में विकार दबाने में सफल हो गए।
यदुवंशी देश (अहिरवाड़ा) अपने नेता पुरनमल के नेत्रत्व में अंग्रेज़ सरकार से विद्रोह के लिए खड़ा हो गया, उन्होने सिरोंज से कालाबाग के लिए सड़कों को बंद कर दिया और रानोड और इंदौर के अपने गढ़ों से सरकार को परेशान करना जारी रखा। राजा जय सिंह अप्रैल 1715 में फिर सिरोंज पहुँचे और अफगान सेना को पराजित किया। परंतु जय सिंह द्वारा स्थापित यह शांति ज्यादा दिन तक नहीं टिक पायी और नवंबर 1715 में राजा पूरनमल सिंह ने मालपुर में नए सिरे से लूट-पाट शुरू कर दी।
राजा दिलीप सिंह सिंह:
1720-30 में खीची चौहान राजा जयसिंह की सत्ता चरम पर थी जो यदुवंशियों से लडाई में मारा गया था।
राजा दिलीप सिंह यदुवंशी, ओंदी, अहिरवाड़ा के शासक थे जो 1801 में खीची चौहानों के हाथों पराजित हुए व मारे गए था तथा ओंदी पर दुरजनसाल ने अधिकार जमा कर अपनी राजधानी बनाया व ओंदी का नाम बदलकर बहादुरगढ़ रख दिया था।
By:श्री बलभद्र कुल अवंतस दाऊ यादव वंश खाप पंचायत समिति बुन्देलखण्ड
जय मां भवानी
जय श्री कुल गुरु गर्गाचार्य
जय श्री कृष्णा
जय श्री बलराम
✍️क्षत्रिय अंकित यदुवंशी & दाऊ साहब
Comments
Post a Comment