तिलैथा स्टेट ( जागीर ) झांसी जिला उत्तर प्रदेश में स्थित है - राजा ठाकुर श्री हरप्रसाद सिंह दाऊजू( १८८१-१९४२)
बुन्देलखण्ड अहिरवाड़ा यदुवंशी क्षत्रपों का गढ़
____________________________________
बुन्देलखण्ड अहिरवाड़ा क्षेत्र में भगवान बलराम जी के वंशजो के बहुत से गोत्रो के घराने ओर ठिकाने आवाद है उनमें से ही एक ठिकाना है पचैरया गोत्र का तिलैथा का घराना। पचैरया गोत्र का निकास मथुरा से भगवान बलदाऊ महाराज के एक पुत्र से है ।
////////////////////////////////
मथुरा से बिस्थापित होकर राजस्थान के रास्ते मालवा होते हुए इस क्षेत्र में आकर पचेरिया घराने के पूर्वजों ने तलवार की धाक पर इस क्षेत्र पर जागीर स्थापित की ओर इस क्षेत्र पर शासन किया।
तिलैथा स्टेट ( जागीर ) झांसी जिला उत्तर प्रदेश में स्थित है
तिलैथा स्टेट एक छोटी परन्तु एक सम्पन्न और प्रतिष्ठित जागीर (रियासत) रही है देश आजाद होने के बाद भी इस राजघराने की प्रसिद्धि पूरे सूबे में ख्यात है और आज भी इस राजघराने को वहां के लोग आज भी अपना राजा मानते हैं।
___________________________________
इस घराने के एक बहुत ही प्रसिद्ध शासक रहे हैं जिन्होंने अपने पूर्वजों की यश और कीर्ति को बढ़ाया जिनका नाम है
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
ठाकुर हरप्रसाद सिंह दाऊजू यहां के प्रसिद्ध जागीरदार रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन काल में बहुत से भवनों और तालाबों और मन्दिरों का निर्माण करवाया।
इनके ही शासनकाल में
कचहरी निर्माण १९१५
दरबार निर्माण १९१८
नई हवेली
तालाब
निर्माण और सुंदरीकरण करवाये गये। ठाकुर हरप्रसाद सिंह जू अपने न्याय के लिए भी बहुत विख्यात थे दूर दराज से लोग इनके दरवार में न्याय के लिए आते थे।
ठाकुर हरप्रसाद सिंह जू के एक पुत्री थी जिनका नाम अजब कुंवर वाई सा था और पुत्र का नाम
राजा ठाकुर श्री रामसहाय सिंह पचैरया जू
(१९१३-१९८७)(श्री सोने सिंह पचैरया)
राजा ठाकुर रामसहाय सिंह पचैरया जू अपने पिता के ही भांति न्याय प्रिय और प्रजा वत्सल थे और बुन्देलखण्ड में विख्यात थे। इन्होंने भी अपने जीवन काल में बहुत से निर्माण कार्य करवाए इनका नाम आज भी बुन्देलखण्ड में विख्यात है । इनके पुत्र का नाम है
राजा ठाकुर श्री महेन्द्र सिंह दाऊजू
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
राजा ठाकुर श्री महेन्द्र सिंह दाऊजू तिलैथा स्टेट के वर्तमान समय के राजा साहब है।
तालैथा स्टेट के कुछ शासकों के नाम
//////////////////////////////////////
ठाकुर श्री राखन सिंह दाऊजू"
ठाकुर श्री कालीचरण सिंह दाऊजू"
ठाकुर श्री फूल सिंह दाऊजू"
राजा ठाकुर श्री हरप्रसाद सिंह दाऊजू"
राजा ठाकुर श्री रामसहाय सिंह पचैरया जू"
राजा ठाकुर श्री महेन्द्र सिंह दाऊजू"
_____________________________
सविनय धन्यवाद: कुंवर श्री सिद्धार्थ सिंह दाऊजू
(तिलैथा स्टेट)
By: श्री बलभद्र कुल अवंतस दाऊ यादव वंश खाप पंचायत समिति बुन्देलखण्ड
जय मां विंध्यवासिनी
जय श्री कुल गुरु गर्गाचार्य
जय श्री कृष्णा
जय श्री बलराम
✍️ क्षत्रिय अंकित यदुवंशी & ठाकुर पंकज प्रताप दाऊवंशी
Comments
Post a Comment